छत्तीसगढ़
नौजवान बेटे को जान से मारा, विवाद होने पर पिता ने खोया आपा
Nilmani Pal
28 April 2025 4:20 PM IST

x
छग
महासमुंद। जिले के बसना थानाक्षेत्र में पिता ने आपसी विवाद में अपने बेटे की टंगिया से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची बसना पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पररापाट के धरमदास मानिकपुरी का अपने पुत्र से बीती रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने टंगिया से अपने ही पुत्र पर वार कर दिया, जिससे पुत्र कमलदास मानिकपुरी (19 वर्ष) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
पुलिस ने आरोपी पिता धरमदास मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नशे की लत विवाद का कारण बना।
Next Story





