- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun में पानी की...
उत्तर प्रदेश
Badaun में पानी की किल्लत, गर्मी में हैंडपंप और आरओ सिस्टम ने तोड़ा दम
Tara Tandi
30 March 2025 2:45 PM IST

x
Badaun बदायूं : भीषण गर्मी में पानी के अधूरे इंतजाम के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों ने अभी तक पेयजल सुलभ कराने को कोई कदम नहीं उठाया है।
गर्मी के दिनों में बाहर से आने वाले राहगीरों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। चौक व चौराहों पर लगे आरओ सिस्टम बंद होने से पेयजल नहीं मिल पाता है। अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है। लू से बचाव को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है।
इसके बाद भी पानी के अभी तक पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। शहर के बीचो बीच रोडवेज डिपो से कचहरी चौराहे तक जाने वाली सड़क पर पेयजल के लिए आरओ सिस्टम लगाया गया था। पिछले साल आरओ सिस्टम ठीक था तो लोगों को गला तर करने के लिए यहां पर ठंडा पानी मिलता रहा, लेकिन अभी तक आरओ सिस्टम ठीक नहीं किया गया है।
इसी तरह अन्य कई स्थानों पर आरओ सिस्टम खराब पड़े हैं। प्राइवेट बस स्टेंड पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई सालों से खराब है। उसकी मशीन और हत्था भी गायब कर दिया गया है। बस स्टेंड पर आने वाले यात्री पानी के लिए दूर तक जाते हैं तब उन्हें पानी मिल पाता है। नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक गर्मी को देखते हुए कोई इंतजाम नहीं किया है। लू और तेज धूप में पानी के लिए एक बार फिर परेशान होना पड़ेगा।
TagsBadaun पानी किल्लतगर्मी हैंडपंपआरओ सिस्टमतोड़ा दमBadaun water scarcityheat hand pumpRO systembroke downजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





