भारत
अंडे के ठेले से 50 करोड़ तक...इनकम टैक्स की रडार पर अंडे वाला
jantaserishta.com
30 March 2025 1:31 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कंपनी का राज खुला.
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पथरिया नगर के एक अंडा विक्रेता के नाम पर दिल्ली में करोड़ों का कारोबार करने वाली फर्जी कंपनी पाई गई है. इस कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से अधिक है और इस पर 6 करोड़ का जीएसटी बकाया है. आयकर विभाग ने इस मामले में अंडा विक्रेता को नोटिस भेजकर बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं, जिससे उसका पूरा परिवार सदमे में है.
जानकारी के अनुसार, पथरिया नगर के रहने वाले प्रिंस सुमन अंडे का ठेला लगाकर आजीविका चलाते हैं. उनके नाम पर दिल्ली में प्रिंस इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड पाई गई, जिसने 2022 से 2024 तक करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. यह कंपनी चमड़ा, लकड़ी और आयरन का व्यापार कर रही थी, लेकिन इसने जीएसटी का भुगतान नहीं किया. इसके चलते आयकर विभाग ने अब प्रिंस सुमन को 6 करोड़ रुपये के बकाए का नोटिस भेजा है.
प्रिंस सुमन ने बताया कि वह कभी दिल्ली गया ही नहीं और सिर्फ इंदौर में मजदूरी करने गया था. उन्होंने किसी को अपना पैन कार्ड या आधार कार्ड नहीं दिया, फिर भी उनके नाम पर फर्जी कंपनी बना दी गई. आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद उनका पूरा परिवार डर के साए में है.
प्रिंस के पिता श्रीधर सुमन एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं, उन्होंने इस मामले में एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. अधिवक्ता अभिलाष खरे ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आयकर विभाग को पत्राचार किया है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, ताकि इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





