उत्तर प्रदेश

Meerut में नवाब सिंह नागर का जोरदार स्वागत, भाजपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Ratna Netam
1 July 2026 9:24 PM IST
Meerut  में नवाब सिंह नागर का जोरदार स्वागत, भाजपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प
x
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Meerut मेरठ : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के मेरठ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। परतापुर स्थित हरमन सिटी के पास बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद नवाब सिंह नागर क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां हवन-पूजन के साथ उन्होंने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यभार संभालने के बाद नवाब सिंह नागर ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत और निष्ठा के बल पर ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने नए क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का भरोसा जताया।

Next Story