- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Vrindavan: संत...
उत्तर प्रदेश
Vrindavan: संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर फुटपाथ पर चढ़ी बेकाबू कार, महिला श्रद्धालु घायल
Sarita
7 Feb 2026 7:37 AM IST

x
Vrindavan: रमणरेती क्षेत्र स्थित संत प्रेमानंद महाराज के श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इस हादसे में गाजियाबाद निवासी एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई, जबकि दूसरी महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार, आश्रम के सामने परिक्रमा मार्ग के फुटपाथ पर लगी रेलिंग के भीतर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संत दर्शन के लिए डेरा डाले हुए थे। इसी दौरान रमणरेती चौराहा की ओर से तेज गति से आई कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ पर जा पहुंची।
कार गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव बोहापुर निवासी करीब 40 वर्षीय महिला श्रद्धालु नीलम से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गईं। वहीं फिरोजपुर निवासी महिला श्रद्धालु कंचन घटना के बाद बेहोश होकर गिर पड़ीं।
हादसे के समय मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे, जिनमें कुछ फुटपाथ पर बैठे और कई लेटे हुए थे। अचानक हुए हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार और उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार समेत तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsVrindavanफुटपाथकारमहिलाघायलVrindavansidewalkcarwomaninjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





