- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Vrindavan:तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Vrindavan:तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचला, 14 वर्षीय किशोर की मौत
Sarita
12 Jan 2026 12:09 PM IST

x
Vrindavan वृंदावन : वृंदावन में भक्ति वेदांत मार्ग स्थित रुक्मिणी विहार में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक अज्ञात सफेद रंग की कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में 14 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के सलीमपुर खुर्द निवासी रवि (14), रोहित (10), गुड़िया (25) और कजोड़ (30) फिलहाल रुक्मिणी विहार गेट नंबर-2, केशवधाम के पास रह रहे थे। रविवार रात सभी सड़क किनारे सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और चारों को कुचलते हुए निकल गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय रवि को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित, गुड़िया और कजोड़ को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया है।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsVrindavanकारफुटपाथपरिवारकुचलाकिशोरमौतVrindavancarsidewalkfamilyrun overteenagerdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





