उत्तर प्रदेश

Vrindavan: नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं की जमा हुई भारी भीड़

Sarita
1 Jan 2026 9:45 AM IST
Vrindavan: नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं की जमा हुई भारी भीड़
x
Vrindavan वृंदावन : नए साल 2026 के आगमन पर वृंदावन में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्री कृष्ण की नगरी में बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने गाड़ियों पर रोक और बैरिकेडिंग के जरिए व्यवस्था को संभाला है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिकांश समय पैदल चलना पड़ रहा है।
मथुरा के वृंदावन में कई श्रद्धालु अभी से ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं और कुछ लोग नए साल का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान है कि 1 जनवरी 2026 को देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचेंगे और अपने ईष्ट ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करेंगे।
पुलिस प्रशासन ने मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग की है और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। ई-रिक्शा भी बंद किए गए हैं, जिससे नगर में जाम की स्थिति नहीं बन रही। भक्तों को चारों ओर से नियंत्रित मार्गों से पैदल चलकर मंदिरों तक पहुंचना पड़ रहा है।होटलों में नव वर्ष की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और लगभग 100 से अधिक होटल नए साल के कार्यक्रम के लिए तैयार हैं। बांके बिहारी महाराज को नए साल पर विशेष भोग अर्पित किया जाएगा और महाराज नवीन रत्न जड़ित पोशाक धारण करेंगे।
Next Story