उत्तर प्रदेश

एक दिन की BEO बनी विनीता

Gulabi Jagat
11 Oct 2024 3:57 PM GMT
एक दिन की BEO बनी विनीता
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: मिशन शक्ति के तहत पडरौना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय साहबगंज की छात्रा विनीता को एक दिन का बीईओ बनाया गया। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने एक दिन की बीईओ विनीता को मोमेंटो व डायरी, पेन देकर स्वागत किया। इसके साथ ही बीईओ से संबंधित दायित्व एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।
एक दिन की बीईओ बनी विनीता ने कार्यालय के स्टाफ के साथ बैठक लिया। बैठक में शासन द्वारा चल रही तमाम योजनाओं के बारे में पूछा।इसके बाद उन्होंने कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था का निरीक्षण कर शासन की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी ली। विनीता ने बालिकाओं के शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी लड़कियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए।बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत विनीता को एक दिन का सांकेतिक बीईओ बनाया गया है। इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, राकेश यादव, राकेश पांडे ,सुनील मिश्र, माधव गोविंद राव ,अमित सिंह ,शुभम आदि मौजूद रहे |
Next Story