उत्तर प्रदेश

आठवीं बार में Chak Marg की पैमाइश से ग्रामीण संतुष्ट

Gulabi Jagat
7 Sept 2024 3:20 PM IST
आठवीं बार में Chak Marg की पैमाइश से ग्रामीण संतुष्ट
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्वत में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तीन राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों की टीम ने पैंतीस वर्ष से चले आ रहे विवाद में चकमार्ग की पैमाइश कर मामले का समाधान कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि समाधान के प्रति सभी पक्ष संतुष्ट हैं।
उक्त गांव में वर्षों से उक्त चकरोड का विवाद चला आ रहा था। ग्रामीण बार बार शिकायत करते , राजस्व टीम आती, पैमाइश पैमाइश करती। पक्षकार मौके पर मान जाते लेकिन बाद में असंतुष्टि जताते। इस तरह उक्त चकमार्ग की पैमाइश सात बार हो चुकी थी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार दुदही कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षकगण मुख्तार अंसारी, राणा प्रताप सिंह , वेद प्रकाश उपाध्याय, लेखपालगण राजीव कुमार व अमन कुमार की टीम ने चकमार्ग की पैमाइश की। जिसे सभी पक्षों द्वारा मान लिए जाने पर साढ़े तीन दशक बाद विवाद का समाधान हो गया।
Next Story