- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: प्रतापपुर...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: प्रतापपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत
Admindelhi1
5 Sept 2024 4:46 PM IST

x
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया
वाराणसी: मिर्जामुराद थाना के प्रतापपुर गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में घास काट रही महिला की मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी सुलभ यादव की पत्नी उर्मिला देवी (45) खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाकर परिजन खेत में पहुंचे तो वह छटपटा रही थी। पास के निजी अस्पताल लेकर परिजन गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गया।
इसके अलावा पास में ही बकरी चरा रही शांति देवी (48) और मुन्नी देवी (50) भी बिजली की चपेट में आ गईं। दोनों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
TagsVaranasiPratappur villagelightninghitwomandeathवाराणसीप्रतापपुर गांवआकाशीय बिजलीचपेटमहिलामौतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





