- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi:मदरसा टीचर का...

x
Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही मदरसा टीचर पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पूरा मामला सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाह बाग कॉलोनी का है। यहां की निवासी एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का नाम दानिश रजा (40 वर्ष) है। दानिश फरोग-ए-उर्दू मदरसे में शिक्षक थे। आरोप है कि दानिश की पत्नी रुबीना ने रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया है। रुबीना ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया, फिर चाकू से गला रेतकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने दानिश रजा के घर से कोई अनहोनी होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला तो चारपाई पर दानिश का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसके सिर, गले, चेहरे और सीने पर गहरे जख्म थे। इतना ही नहीं दीवारों पर भी खून के छींटे दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके की जांच शुरू की।
दानिश के परिजन पहले तो कुछ नहीं बोले, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में रुबीना ने हत्या की बात कबूल कर ली। रुबीना ने बताया कि उसका पति दानिश अक्सर उससे झगड़ा करता था और मारपीट करता था। एक दिन पहले भी दानिश ने उसे बुरी तरह पीटा था। इससे तंग आकर उसने पति को खत्म करने की योजना बनाई। रात में जब दानिश सोया हुआ था, तो रुबीना ने पहले लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, फिर चाकू से गला रेत दिया। जिसके बाद शरीर पर कई जगह वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि मृतक की बहन अंदलीप जहरा की शिकायत पर आरोपी पत्नी रुबीना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रुबीना को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
TagsVaranasiटीचरमर्डरVaranasiteachermurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





