- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: बाबा...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: बाबा विश्वनाथ के ससुराल से निकाली जाएगी शोभायात्रा
Sarita
13 Feb 2026 8:41 AM IST

x
Varanasi: महाशिवरात्रि से पूर्व काशी में शिव विवाह की रस्मों की औपचारिक शुरुआत आज बाबा विश्वनाथ की शगुन की हल्दी के साथ होगी। बांसफाटक स्थित शिव प्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज के आवास श्रीयंत्र पीठम् से गाजेबाजे के साथ हल्दी की पारंपरिक यात्रा टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास के लिए प्रस्थान करेगी, जहां बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा पर विधिवत हल्दी अर्पित की जाएगी। बाबा के ससुराल सारंगनाथ और त्र्यंबकेश्वर के भक्तों के अलावा काशीवासी हल्दी लेकर पहुंचेंगे।
शीतला मंदिर के उपमहंत अवशेष पांडेय (कल्लू महाराज) ने बताया कि काशी की प्राचीन लोकपरंपरा के अनुसार शिव विवाह से पूर्व बाबा को शगुन की हल्दी चढ़ाई जाती है। इस बार सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता मंदिर के महंत परिवार की ओर से विशेष रूप से नासिक से हल्दी मंगाई गई है।
आज शाम टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास पहुंचेगे। आयोजक वाचस्पति तिवारी ने बताया कि शिव विवाह की पहली रस्म आज शुरू होगी। महाशिवरात्रि पर शिव विवाह होगा। इसके बाद गौरा के गौना की तैयारी शुरू हो जाएगी।हल्दी चढ़ाने से पूर्व महंत परिवार की वरिष्ठ सदस्य मोहिनी देवी के सानिध्य में पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मण बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का पूजन करेंगे। वाचस्पति तिवारी ने बताया कि वैदिक मंत्रों से शृंगार होगा। बाबा की दूल्हे के रूप में अलौकिक छवि देखने को मिलेगी। शिवांजलि के संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया कि भजन संध्या में पागल बाबा का भजन के अलावा अदिति शर्मा और सिद्धि कौस्तुभ नृत्यांजलि होगी।
बाबा विश्वनाथ के ससुराल से आज हल्दी और तिलक की सामग्री के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। सारंगनाथ सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ के अध्यक्ष राहुल सिन्हा व मंत्री टिप्पू पांडेय ने बताया कि शाम चार बजे सारंगनाथ मंदिर में पूजन के बाद माता गौरा के गण (तिलहरू) के रूप में तिलक चढ़ाने के लिए जाएंगे।पंडा अखाड़ा बांसफाटक से श्रीमहंत लिंगिया महाराज के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ काशीवासी टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास जाएंगे और हल्दी की रस्म में शामिल होंगे। 14 फरवरी को सारंगनाथ मंदिर में मेहंदी की रस्म के साथ संगीत संध्या का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि पर पूजन के साथ भंडारा होगा|
TagsVaranasiबाबा विश्वनाथशोभायात्रा VaranasiBaba Vishwanathprocession जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





