उत्तर प्रदेश

Varanasi :दाह संस्कार में गए भतीजे और दोस्त की गंगा में डूबने से मौत,मचा कोहराम

Sarita
22 Feb 2026 8:19 AM IST
Varanasi  :दाह संस्कार में गए भतीजे और दोस्त की गंगा में डूबने से मौत,मचा कोहराम
x
Varanasi : वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर घाट पर शुक्रवार शाम बुआ के दाह संस्कार में गए भतीजे अजीत कुमार पटेल (19) और दोस्त हर्ष पटेल उर्फ तनु (15) की नहाते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। रोहनिया पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने कुछ ही देर बाद दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परमानंदपुर निवासी अजीत पटेल की बुआ अमरा अखरी के बंदेपुर निवासी बलंवती देवी का निधन हो गया था। सूचना पर अजीत अपने पड़ोसी दोस्त हर्ष पटेल को भी बेटावर घाट पर दाह संस्कार में ले गए। दाह संस्कार के बाद अजीत और हर्ष दोनों गंगा में नहाने लगे। घाट पर लोगों ने मना किया कि आगे गहरा पानी है, ज्यादा दूर नहीं जाना और किनारे ही नहाओ। इससे इतर दोनों दोस्त एक साथ नहाने लगे। अचानक हर्ष गहरे पानी में डूबने लगा।
अजीत उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में समा गया। दोनों डूब गए। लोगों ने छलांग लगाई, लेकिन तब तक दोनों समा चुके थे। नंदूपुर निवासी धीरज पटेल ने रोहनिया पुलिस को सूचना दी। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह समेत चौकी इंचार्ज पहुंचे और हर्ष का शव निकाला। कुछ ही देर बाद एनडीआरएफ ने अजीत का भी शव बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परमानंदपुर निवासी भैयालाल पटेल का इकलौता बेटा हर्ष उर्फ तनु पटेल क्षेत्र के विकास इंटरमीडिएट कॉलेज का छात्र था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Next Story