- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: आत्म...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान लगी आग, 9 लोग झुलसे
Sarita
10 Aug 2025 6:10 AM IST

x
Varanasi वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक धार्मिक आयोजन उस समय भीषण हादसे में बदल गया जब चौक थाना क्षेत्र के संकठा गली स्थित आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आरती के दौरान अचानक आग लग गई। घटना में मंदिर के पुजारी समेत 9 श्रद्धालु झुलस गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महमूरगंज स्थित जेएस मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा शनिवार देर शाम उस समय हुआ जब सावन के आखिरी दिन मंदिर में विशेष श्रृंगार और सप्तऋषि आरती का आयोजन किया गया था।
मंदिर और मूर्ति को रूई और कपड़े से भव्य रूप से सजाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, आरती के दौरान अचानक एक जलता हुआ दीपक गिरा, जिसकी लौ ने रूई के श्रृंगार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही सेकंड में मंदिर परिसर धधक उठा और आग ने विकराल रूप ले लिया। उस वक्त मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान प्रशासन ने कर ली है। घायलों में शामिल हैं:
TagsVaranasiआत्म विश्वेश्वरमंदिरआग9 झुलसेVaranasiAtma Vishwaeshwartemplefire9 burnt जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





