- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi : फंदे से...

x
Varanasi वाराणसी : वाराणसी जिले में सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया में मंगलवार शाम पत्नी से विवाद के बाद पान विक्रेता संदीप प्रजापति उर्फ बाबू (35) ने फंदे से लटक जान दे दी। पत्नी अनीता (30) ने भी चूहे मारने वाली दवा खा ली। अचेतावस्था में पत्नी अनीता को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिगरा पुलिस ने संदीप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे के अंदर और बाहर छानबीन की।
सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सोनिया निवासी पान विक्रेता संदीप प्रजापति उर्फ बाबू का पत्नी अनीता प्रजापति से अकसर पारिवारिक विवाद होता था, जिससे खिन्न होकर संदीप प्रजापति ने शाम को कमरे में पंखे की कुंडी में फंदे से लटक कर जान दे दी। अनीता भी होश खो बैठी और घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। बच्चों के चीखने चिल्लाने के बाद जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
संदीप और अनीता के 12 व 8 साल के दो बेटे और 6 साल की बेटी है। पिता की मौत और मां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से बच्चों को रिश्तेदार और पड़ोसियों ने समझाया। उधर, दंपती के इस कदम को लेकर लोगों ने कहा कि कम से कम बच्चों के भविष्य का ख्याल रखना चाहिए था।
TagsVaranasiफंदेशवVaranasisogacuerpo जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





