- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi : झगड़े के...
उत्तर प्रदेश
Varanasi : झगड़े के बाद गुस्साए किराएदार ने युवक पर तवे से किया हमला
Sarita
20 Jan 2025 7:12 AM IST

x
Varanasi वाराणसी: लछमा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकुंड में रविवार की देर रात एक युवक की तवे से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर लछमा थाने की पुलिस और कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लछमा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकुंड में शशिकांत झा के मकान में राहुल सेठ (32) के अलावा रजनी रवि योगेश दो साल से किराएदार के तौर पर रह रहा था।
रविवार की देर रात राहुल सेठ घर आया और पत्नी व बच्चों से गाली-गलौज कर रहा था। गुजरात के जामनगर की मूल निवासी रजनी रवि ने गाली-गलौज का विरोध किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। उसी दौरान रजनी रवि अपने कमरे से तवा लेकर आई और राहुल सेठ पर हमला कर दिया।
राहुल के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राहुल दारानगर का मूल निवासी था। वह पिछले दो साल से किराए के मकान में रहकर साड़ी की दुकान पर काम कर रहा था।
TagsVaranasiझगड़ेकिराएदारयुवकहमलाVaranasifightstenantyoung manattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





