- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi:गंगा घाटों पर...
उत्तर प्रदेश
Varanasi:गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Sarita
29 Jan 2025 10:48 AM IST

x
Varanasi वाराणसी: वाराणसी के गंगा घाटों पर मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दान किया. मौनी अमावस्या के मौके पर काशी के सभी प्रमुख घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा स्नान-दान का सिलसिला जारी है. सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है. स्नान, दान और अनुष्ठान के बाद लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए निकल पड़े. बुधवार की सुबह से ही शूलटंकेश्वर से लेकर कैथी तक सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का संगम देखने को मिला|
उधर, विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं. ज्योतिष के अनुसार इस बार मौनी अमावस्या पर चार योग बने हैं. जबकि श्रवण नक्षत्र भी है. सूर्य, चंद्रमा और बुध के एक साथ मकर राशि में होने से त्रिग्रही योग बना है. ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे में आज शिववास, सिद्धि, वृषभ गुरु और वज्र योग बना है। इस योग में लाखों श्रद्धालु स्नान और दान करने के लिए काशी में जुटे हैं।
TagsVaranasiगंगा घाटोंउमड़ासैलाबश्रद्धालुओंडुबकीVaranasiGanga Ghatsflooddevoteesdipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





