- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: नहर...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh: नहर किनारे मिला विधवा का शव,लाश के पास मिली ये चीजें
Sarita
17 Dec 2025 6:19 AM IST

x
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में विधवा महिला की हत्या कर शव को नहर के किनारे फेंक दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी 35 वर्षीय महिला पति की मौत के बाद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह उसकी बेटी का शव संजय कुमार के खेत में पड़ा मिलने की उसे सूचना मिली। उसके नाती ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम तीन लोग घर आए थे और उसकी मां को अपने साथ ले गए थे। रात भर मां के घर न आने पर सुबह खोजबीन की गई तो उसका शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला।मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि घर से अपने साथ ले जाने वाले बबलू निषाद सोनू श्रीवास व एक अन्य व्यक्ति के द्वारा उसकी बेटी की गला कसकर हत्या की गई है। मृतका के शरीर में चोट के भी निशान है। वहीं महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने पर दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। जहां पर शराब की बोतल, डिस्पोजल समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं। वहीं महिला को करीब सौ मीटर तक घसीटनें के भी निशान पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर बबलू निषाद सोनू श्रीवास व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, महिला के शव का पोस्टमाटर्म कराया जा रहा है।
TagsUttar Pradeshनहरविधवाशवcanalwidowbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





