उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: ऐसा क्या हुआ,जिससे युवती पहुंची रेल से कटने

Bharti Sahu 2
10 July 2024 10:34 AM IST
Uttar Pradesh: ऐसा क्या हुआ,जिससे युवती पहुंची रेल से कटने
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : यूपी में आगरा के अछनेरा अंतर्गत कस्बा किरावली में किराए पर रहने वाली महिला से समुदाय विशेष का दबंग युवक डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म करता था। उत्पीड़न से आजिज आकर पीड़ित महिला मंगलवार को अपने पति के साथ रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को रेलवे लाइन से हटाकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, इटावा क्षेत्र का दंपति कस्बे में काफी समय से किराए पर रहता है। पीड़ित महिला घरों में झाडू पोंछा कर परिवार का पालन पोषण करती है। समुदाय विशेष का दबंग युवक कई माह से उसको तंग कर रहा था। दबंग के डर से पूरे परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। पीडित महिला ने जिस दबंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, उसका आपराधिक इतिहास है। क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों में संलिप्त रह चुका है। पीडिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल करवाया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
Next Story