छत्तीसगढ़

Siyadevi Temple के पास तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

Nil dhankar
10 July 2024 10:29 AM IST
Siyadevi Temple के पास तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
x
छत्तीसगढ़
BALOD अंडाSiyadevi Temple सियादेवी मंदिर सियादेवी Temple मंदिर से वापस लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। वे प्रसिद्ध मंदिर सियादेवी मंदिर से दर्शन करके वापस अपने गांव दुर्ग जिले के विनायकपुर लौट रहे थे। इस दौरान Ranimai Temple रानीमाई मंदिर के पास अंधे मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके चलते तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद संजीवनी 108 एंबुलेंस की टीम ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस के अनुसार तीनों दुर्ग जिले के विनायकपुर निवासी नमन (21), देवानन्द (24), खिलेंद्र (26) एक ही बाइक पर सवार होकर सियादेवी मंदिर आए थे और यहां से दर्शन करके वापस लौट रहे थे।
पोस्टमार्टम के बाद शवों को मर्क्युरी में रख दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस लगातार लोगों को ये बताती रहती है कि हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं। गाड़ी में ट्रिपल लोड होकर नहीं चलें। समय समय पर जनजागरुकता अभियान चलाकर भी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस लोगों को समझाती रहती है।
Next Story