उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, किशोर की मौत

Sarita
11 Nov 2025 7:49 AM IST
Uttar Pradesh: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, किशोर की मौत
x
Uttar Pradesh: बहराइच के बढ़ईनपुरवा में दो बाइकों की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। सोमवार सुबह हुजूरपुर जा रहे सिद्दीकी और उनके भतीजे चांद को विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। चांद गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर बढ़ईनपुरवा में सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार चाचा अंशिक और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिरैया टांड सीएचसी लाए जाने पर डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हुजूरपुर थाना अंतर्गत त्रिकोलिया निवासी सिद्दीकी (35) सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने भतीजे चांद (16) पुत्र मकसूद (देहात कोतवाली थाना अंतर्गत आदिलपुर गांव निवासी) के साथ हुजूरपुर के लिए निकले थे। इसी थाना अंतर्गत बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर बसंतपुर के बढ़ईनपुरवा के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे सिद्दीकी को मामूली चोटें आईं, जबकि चांद गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क के गलत साइड बाइक चला रहे आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को चिरैयाटांड़ सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चांद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story