- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: ...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh: दिवाली पर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 3394 क्विंटल माल जब्त
Sarita
17 Oct 2025 9:15 AM IST

x
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। 8 से 17 अक्टूबर 2025 तक चल रहे दीपावली विशेष अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर छापेमारी और निरीक्षण किए गए। अब तक 5,464 निरीक्षण और 2,448 छापों के दौरान 3,369 नमूने लिए गए। इसी दौरान कुल 3,394 क्विंटल मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए आंकी गई, जबकि 1,463 क्विंटल सामग्री नष्ट कराई गई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचिव डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश को मिलावट मुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के अवसर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 16 अक्टूबर को कई जिलों में भारी मात्रा में मिलावटी खाद्य पदार्थ बरामद और नष्ट किए गए।मथुरा में बाजना क्षेत्र की चार डेयरियों में अपमिश्रक का प्रयोग पाए जाने पर चार एफआईआर दर्ज की गईं और छह लाइसेंस निलंबित किए गए। अलीगढ़ में 19,500 किलोग्राम मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए और 4,188 किलोग्राम जब्त किए गए। बदायूं में 2,100 किलोग्राम छेना मिठाई और 960 किलोग्राम पनीर, गाजीपुर में 1,439 किलोग्राम मिलावटी देशी घी, बुलंदशहर में 1,325 किलोग्राम मिलावटी पनीर नष्ट किया गया। प्रयागराज में 5,295 किलोग्राम मिलावटी खाद्य तेल, सम्भल में 2,500 लीटर दूध, सहारनपुर में 1,060 किलोग्राम मिठाई और कानपुर नगर में 550 किलोग्राम मिलावटी खोया नष्ट किया गया।
डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि छोटे दुकानों और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। विशेष रूप से बड़े डेयरियों और पनीर फैक्ट्रियों में सक्रिय गिरोहों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनता से अपील की है कि वे मिठाई या खाद्य पदार्थ खरीदते समय बिल लें और संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी हेल्पलाइन 1800-180-5533 या व्हाट्सअप नंबर 9793429747 पर दें। यह अभियान त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय के रूप में चलाया जा रहा है।
TagsUttar Pradeshदिवालीमिलावटखोरोंकार्रवाईUttar PradeshDiwaliadulteratorsaction HaryanaSandeepbeforeहरियाणासंदीपपहलेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





