उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 अपराधी ढेर

Sarita
21 Jan 2025 6:41 AM IST
Uttar Pradesh:  एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 अपराधी ढेर
x
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। शामली के थाना झिझाना क्षेत्र में मुठभेड़ में एसटीएफ ने 4 बदमाशों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। यूपी एसटीएफ UP STF की एक लाख के इनामी बदमाश अरशद और उसके गैंग के सदस्यों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद (निवासी सहारनपुर) और उसके तीन अन्य गुर्गे मंजीत, सतीश और एक अज्ञात साथी की गोली लगने से मौत हो गई।
मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल अरशद सहारनपुर के थाना बेहट से लूट के एक मामले में वांछित था, उस पर एडीजी जोन की ओर से एक लाख का इनाम घोषित था। अरशद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील को भी कई गोलियां लगीं|
Next Story