- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh:कांवड़...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासनहीनता रोकने के लिए पुलिस ने कर दी सुरक्षा
Sarita
20 July 2025 11:22 AM IST

x
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान हो रही हिंसा और अनुशासनहीनता पर यूपी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा मानकों में बदलाव करते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सबसे अहम बदलाव ओवरहाइट डीजे और बिना साइलेंसर वाली बाइकों पर प्रतिबंध को लेकर किया गया है। ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
शनिवार को मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने कई डीजे वाहनों को इसलिए रोका क्योंकि उनकी ऊंचाई निर्धारित मानक से अधिक थी। जांच के दौरान 55 डीजे सेटअप की ऊंचाई 12 से 16 फीट पाई गई, जबकि अधिकतम सीमा 10 फीट निर्धारित है। इतनी ऊंचाई वाले डीजे न केवल यातायात में बाधा डाल रहे थे, बल्कि ओवरहेड बिजली लाइनों और जन सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहे थे।
पुलिस ने तुरंत डीजे संचालकों से बात की और डीजे को निर्धारित मानक के अनुरूप बनाया, जिसके बाद संचालकों ने तुरंत डीजे की ऊंचाई 10 फीट कर दी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन नए नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक यात्रा की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
TagsUttar Pradeshकांवड़ यात्राअनुशासनहीनतापुलिससुरक्षा Uttar PradeshKanwar Yatraindisciplinepolicesecurity जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





