- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: ट्रिपल...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh: ट्रिपल मर्डर के आरोप में पुलिस ने फारूक को किया गिरफ्तार
Sarita
17 Dec 2025 7:28 AM IST

x
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शामली से जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की नृशंस हत्या कर उनके शव घर के भीतर दफन कर दिए गए। एक सप्ताह से लापता महिला और उसकी दो मासूम बेटियों का रहस्य उस वक्त खुला, जब पुलिस ने घर के अंदर बने सेफ्टी टैंक की खुदाई कर तीनों के शव बरामद किए। व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर उनके शव को घर के अंदर बने सेफ्टी टेंक में दफना दिया। पुलिस को महिला के पति को शक के आधार पार गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। तीनों शवों को सेफ्टी टेंक से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।पुलिस ने इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर के आरोप में पति और बच्चियों के पिता फारूक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, गांव गढ़ी दौलत निवासी फारूक की पत्नी ताहिरा (35) और उसकी दो बेटियां शहरीन (14) एवं आफरीन (6) बीते एक सप्ताह से गायब थीं। परिजनों और ग्रामीणों को शुरू में लगा कि महिला मायके चली गई होगी, लेकिन समय बीतने के साथ चिंता बढ़ती गई। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने कांधला थाने पहुंचकर तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान पुलिस को फारूक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से टैंक की खुदाई कराई गई, जहां से एक-एक कर तीनों शव बाहर निकाले गए। शव निकलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों और समय की पुष्टि हो सके। वही महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस हिरासत मे पीटने की कोशिश भी की, लेकिन कड़े सुरक्षा इंतजाम के आरोपी भीड़ से बच गया।आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। इस जघन्य हत्याकांड की अब हर तरफ चर्चा हो रही है। लोग इसको लेकर कई प्रकार के सवाल कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
TagsUttar Pradeshट्रिपल मर्डरआरोपफारूकगिरफ्तार Uttar PradeshTriple murderChargesFarooqArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





