- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: मामी के...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh: मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट
Sarita
30 Jan 2026 6:15 AM IST

x
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से मामी से प्रेम प्रसंग को लेकर 22 वर्षीय युवक ने अपने मामा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि सीतापुर जिले के निवासी आरोपी आदेश ने बुधवार रात बलराम (30) की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आदेश अपने साथ दो अन्य साथियों को लेकर भाटिपुरा चंदू गांव में बलराम के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया, जिससे बलराम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के समय बलराम की पत्नी और उनका पांच साल का बेटा उसी कमरे में सो रहे थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अपराध में बलराम की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है | शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बलराम की पत्नी को हिरासत में लिया गया है और आदेश को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
TagsUttar Pradeshभांजेमामामौतघाट Uttar Pradeshnephewuncledeathmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





