उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम व स्मैक संग दो तस्कर गिरफ्तार

Sarita
24 Sept 2025 9:26 AM IST
Uttar Pradesh: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम व स्मैक संग दो तस्कर गिरफ्तार
x
Uttar Pradesh: अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और अफीम व स्मैक की खेप भी बरामद की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने साप्ताहिक बाजार के पास एक पुलिया के नीचे संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान फरीदपुर थाने के नगरिया विक्रम निवासी लाखी सिंह पुत्र अभिलाख सिंह के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 384 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने हुरहुरी चौराहे के पास एक युवक को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीरगंज थाने के गुलड़िया गांव निवासी असलम पुत्र नन्हे खां के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 266 ग्राम स्मैक और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ मीरगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों का कारोबार समाज के लिए बेहद खतरनाक है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Next Story