- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP :एलएलबी के छात्र की...
उत्तर प्रदेश
UP :एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Rani Sahu
7 July 2024 5:48 PM IST

x
Uttar Pradesh: सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर खास के अचकवापुर गांव में एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र इंद्रजीत पटेल (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पढ़ाई के साथ ही हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करता था।गांव के ही रहने वाले सर्वेश नाम के युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं, दूसरी तरफ Police ने आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात रविवार सुबह करीब सात बजे की है। Police को सूचना मिली कि सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर खास के अचकवापुर गांव में इंद्रजीत पटेल को गोली मार दी गई है। आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया।
काफी दिनों से चल रहा था विवाद
Police जांच में सामने आया कि वर्ष 2010 में गांव के ही खेत का आरोपी सर्वेश के परिजन और इंद्रजीत के परिजनों के बीच विवाद चल रहा था। पिछले 14 वर्षों से खेत की जमीन को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। इंद्रजीत एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। वह महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज सहसों में पढ़ता था। साथ ही हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करता था। आरोपी सर्वेश उसका पड़ोसी है, घटना के वक्त उसके पास दो पिस्टल मौजूद थी. जिसमें से एक उसने अपनी कनपटी पर सटा ली थी और दूसरी हाथ में थामे हुए था।
दो पिस्टल लेकर पहुंचा था आरोपी
दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी का कहना है कि उसके बुजुर्गों ने इंद्रजीत के परिवार को कुछ जमीन देखरेख के लिए दी थी, जिस पर उसने कब्जा कर लिया था। कई बार कहने के बाद भी जमीन नहीं दे रहा था और उसे पर जबरन धान भी लगा लिया था। इसी बात को लेकर चार-पांच दिन पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। वह अपना दल एस विधि मंच के जिला सचिव भी था। सोरांव थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ जा रही है।
Tagsउत्तरप्रदेशएलएलबी के छात्रगोली मारकर हत्याआरोपी गिरफ्तारUttar PradeshLLB studentshot deadaccused arrestedआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News
Next Story





