भारत
तीन मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप, 3 की मौत, 7 सुरक्षित निकाले गए
jantaserishta.com
7 July 2024 4:51 PM IST

x
देखें वीडियो.
देवघर: झारखंड के देवघर शहर में एक पुरानी तीन मंजिल की इमारत के ध्वस्त होने से मलबे के नीचे दबे लोगों में तीन की मौत हो गई। एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे से सात लोगों को निकाला। इनमें में चार लोगों को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
मृतकों में सुनील कुमार, उनकी पत्नी सोनी देवी और मनीष दत्त शामिल हैं। घायलों के नाम दिनेश बरनवाल, मुन्नी बरनवाल, सत्यम और अनुपमा देवी हैं। तीन बच्चों को सुबह ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। रविवार सुबह तीन मंजिला पुराना भवन अचानक भरभराकर गिर पड़ा था। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अफसर और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।
जिला प्रशासन ने दोपहर तीन बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिए जाने की घोषणा की। डीसी, एसपी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मौके पर कैंप करते रहे। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "देवघर में आज सुबह छह बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने तुरंत ही टीम भिजवाया। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हूं। घायलों के लिए देवघर एम्स में इलाज की व्यवस्था की गई है।" निशिकांत दुबे ने कहा कि स्थानीय लोगों ने काफी मदद की है। हमारी एक ही चिंता थी कि जो भी लोग फंसे हैं, वो सुरक्षित बाहर निकल जाएं।
डीसी ने कहा कि यहां कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। संभवत: मकान कमजोर रहा होगा, जिसकी वजह से ऐसी घटना हुई है। मकान क्यों गिरा, इसकी जांच करवाई जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





