उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़ियों को वाहन ने रौंदा

Bharti Sahu 2
5 Aug 2024 10:36 AM IST
Uttar Pradesh: जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़ियों को वाहन ने रौंदा
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: कांवड़िये सावन के तीसरे सोमवार से पहले रविवार को पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पैदल जा रहे कावंड़ियों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में किशोरी कावंड़िए की मौत हो गई। तीन कांवड़िये इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिय गया है। घटना रविवार की देर रात 11.15 बजे के आसपास की है। कोतवाली महमूदाबाद के जयरामपुर गांव के पास से कावंड़ियों का जत्था पैदल गुजर रहा था। उसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से एक वाहन निकला। कावंड़ियों में भगदड़ मची कोई देख नहीं पाया कि कौन सा वाहन है। वाहन कांवड़ियों को रौंदता चला गया। इस बीच 17 वर्षीय नेहा पुत्री विनोद जो कावंरियों के साथ चल रही थी उन्हें रौंद दिया और उनकी मौत हो गई। 15 वर्षीय अरुण पुत्र पप्पू, 18 वर्षीय रजनी पुत्री सोनू और 17 वर्षीय संजना पुत्री राजेश भी वाहन की चपेट में आ गए। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखते हुए दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायल कावंड़िए सीएचसी महमूदाबाद ले जाए गए। तीनों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मामले में घायलों की हालत में सुधार होने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। अन्य के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
Next Story