- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh :गांजा...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh :गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
Sarita
31 Dec 2025 7:14 AM IST

x
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश में गांजा की सप्लाई करने वाले एक अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 कुंतल 24 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ की टीम ने यह कार्रवाई 30 दिसंबर को हापुड़-किठौर रोड, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में की। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्ध लग्जरी गाड़ियों को घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई है, अनुज, निवासी मेरठ, अमजद, निवासी मेरठ, राहुल कुमार, निवासी मेरठ, खुशनुद खान, निवासी शामली। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 2 कुंतल 24 किलो गांजा, 2 कारें, और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से 4 हजार रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया था। इसे मुजफ्फरनगर के ग्राम खोखनी में ग्राम प्रधान फरमान के बताए स्थान पर उतारना था। आरोप है कि फरमान प्रधान गांजा को 8 से 10 हजार रुपये प्रति किलो में आगे बेचता था।एसटीएफ के अनुसार, खुशनुद खान के खिलाफ पहले से 3 मुकदमे, अमजद के खिलाफ 2 मुकदमे और अनुज के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं।इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही इस तस्करी गिरोह की जड़ तक पहुंचने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUttar Pradeshगांजा तस्करीभंडाफोड़ Uttar Pradeshcannabis smugglingbust जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





