- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: युवती...

x
Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मंदिर में दीपक जलाने गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। गुस्साए लोगों ने बवाल काटा दिया। बवाल बढ़ता देख आरोपी परिजन के साथ घर से भाग गया। पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद रविवार देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनाती कर दी गई है। पुलिस के आला अधिकारी पूरे घटनाक्रम में नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक के भाग जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सत्यपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए रविवार को बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम 18 साल की एक लड़की दीपक जलाने के लिए मंदिर गई थी, तभी वहां पहले से मौजूद स्थानीय युवक राजेश कुमार (24) ने दुपट्टे से लड़की के हाथ बांधकर उससे दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि लड़की के काफी देर तक घर न पहुंचने के बाद परिजन मंदिर गए और इस दौरान आरोपी युवक अपने कपड़े और मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। ग्रामीण काफी देर तक आरोपी की तलाश करते रहे, उसके न मिलने पर उन्होंने उसकी मोटरसाइकिल को आग लगा दी। हालांकि, देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एएसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शिकायत दर्ज करके रविवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है|
TagsUttar Pradeshयुवतीदरिंदगीआरोपीगिरफ्तार Uttar Pradeshwomanbrutal assaultaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





