उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: डंपर ने ऑटो को 2 किलोमीटर तक घसीटा, चालक की मौत

Sarita
2 Jan 2026 8:16 AM IST
Uttar Pradesh: डंपर ने ऑटो को 2 किलोमीटर तक घसीटा, चालक की मौत
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में डंपर और ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई. ये घटना इतनी भयावह थी कि डंपर ने ऑटो रिक्शा को लगभग दो किलोमीटर तक घसीटा| इस दर्दनाक हादसे में ऑटो रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, ऑटो में सवार दो अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए|
मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना हमीरपुर में हुई जब एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर के बाद डंपर चालक ने ऑटो को घसीटना जारी रखा, जिससे स्थिति और भी विकट हो गई. दो किलोमीटर तक घसीटे जाने के कारण ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की जान चली गई|
Next Story