उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: माँ को बचाने पहुंची बेटियों को बेरहमी पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Bharti Sahu 2
10 Aug 2024 11:33 AM IST
Uttar Pradesh News: बाजार खाला क्षेत्र में पति ने महिला को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की नीयत से फिनाइल पिला दिया। महिला को बचाने पहुंची दोनों बेटियों को भी आरोपी ने पीटा। फिलहाल महिला की मां ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। संतोष के करीब एक वर्ष से दूसरी महिला से संबंध हैं। बेटी के विरोध करने पर आरोपी मारपीट करता है। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर बेटी ने उसे टोक दिया। गुस्से से आग बबूला आरोपी ने बेटी को बेरहमी से पीटकर जान से मारने की नीयत से फिनायल पिला दिया।
मां की चीखें सुन बेटी चाहत (12) व अराध्या (8) बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी पीट दिया। घटना की सूचना पर बेटी के घर पहुंचीं मां सरोजनी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी है। इंस्पेक्टर ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पहले भी उसके खिलाफ दो बार शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई हो चुकी है।
Next Story