भारत

गैंग दबोचा गया: महिला समेत 6 लोग अरेस्ट, 20 हजार में बताते प्रेग्नेंट महिला के पेट में लड़का है या लड़की

jantaserishta.com
10 Aug 2024 11:26 AM IST
गैंग दबोचा गया: महिला समेत 6 लोग अरेस्ट, 20 हजार में बताते प्रेग्नेंट महिला के पेट में लड़का है या लड़की
x
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम का एक्शन.
आगरा: आगरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आगरा के थाना सिकंदरा के बाईपुर से एक घर में अवैध अवैध भ्रूण लिंग जांच केंद्र का पर्दाफाश किया है। यहां दो गर्भवती महिलाओं का भ्रूण लिंग परीक्षण हो रहा था। ये नोग गर्भ में लड़का है या लड़की, बताने के 20 हजार रुपये तक वसूलते थे। टीम ने एक महिला और मकान मालिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को थाना सिकंदरा के बाईपुर में गर्भवती महिलाओं के अवैध लिंग परीक्षण की जानकारी मिली थी। मकान को चारों ओर से घेरकर छापा मारा गया। संबंधित घर के एक कमरे में भ्रूण परीक्षण होता पाया गया। यहां एक दलाल भ्रूण परीक्षण के लिए गर्भवती को लेकर आया था। जबकि दूसरी गर्भवती को एक महिला लेकर आई थी। तत्काल सभी को पकड़ लिया गया।
कमरे में एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवतियों को जमीन पर लिटाकर भ्रूण के लिंग की जांच की जा रही थी। गिरोह के सरगना योगेंद्र सिंह उर्फ बनिया ने बताया कि पोर्टेबल मशीन से गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच की जाती है। 14 हजार रुपये, एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, एक यूपीएस, एक प्रोब, छह मोबाइल फोन, एक बैग बरामद किया गया है। साथ ही दो कार भी बरामद की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक गर्भपात कराने के लिए इन्हीं गाड़ियों में महिला को ले जाते थे।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
1. योगेंद्र सिंह उर्फ बनिया पुत्र छोटेलाल, निवासी रैपुरा अहीर (गिरोह सरगना)।
2. मोहन सिंह यादव उर्फ बंटी पुत्र सियाराम, निवासी मुरली नगर रुनकता।
3. देवेन्द्र सिह ह पुत्र लाल सिंह, निवासी रैपुरा अहीर, अछनेरा।
4. सुंदर सिंह पुत्र वासुदेव, निवासी चारबाग फिरोजाबाद।
5. अतुल कुमार पुत्र सत्यप्रकाश यादव (मकान मालिक), निवासी बाईपुर सिकदरा।
6. पुष्पा (काल्पनिक नाम) पत्नी विनेश कुमार, निवासी सतीनगर रामबाग।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story