उत्तर प्रदेश

UP का भविष्य उज्जवल है, CM योगी ने संकल्प पूरा किया: केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल

Admin Delhi 1
12 Feb 2023 10:05 AM GMT
UP का भविष्य उज्जवल है, CM योगी ने संकल्प पूरा किया: केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल
x

लखनऊ: राजधानी में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आज कई केंद्रीय मंत्रियों ने शिरकत की। समिट में पहुंची केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने निवेशकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव से पहले जो संकल्प लिया उसे पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का भविष्य निश्चित ही उज्जवल है। उन्होंने यूपी में बिना डरे निवेश के लिए उद्यमियों से आवाहन किया।

केंद्रीय मंत्री ने राममंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि ये भाजपा के संकल्पपत्र में शामिल था और इसपर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर तरह का माफियाराज ख़त्म कर दिया है। यहां माफिया क्या एक साधारण अपराध पर भी बड़ा एक्शन होता है। उत्तर प्रदेश में एक्साइज का कलेक्शन तीन गुना बढ़ा है। पहले जहां 14000 करोड रुपए का कलेक्शन होता था वहीं अब 42 हजार करोड़ का कलेक्शन पर पहुंच गया है।

पियूष गोयल ने कहा कि साल 2018 तक यूपी एक बीमारू राज्य माना जाता था ,लेकिन अब यूपी भारत की पहचान बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि छह साल में उत्तर प्रदेश में 8277 स्टार्टअप शुरू हुए हैं। बताते चलें कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन समारोह आज ही होगा। जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी लखनऊ पहुँच चुकी हैं।

Next Story