उत्तर प्रदेश

Statue खंडित होने पर बहराइच में हंगामा, विधायक मौके पर पहुंचे

Ratna Netam
3 July 2026 5:27 PM IST
Statue खंडित होने पर बहराइच में हंगामा, विधायक मौके पर पहुंचे
x

Bahraich बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी क्षेत्र के कटकुइया गांव में स्थित एक मंदिर में अराजकतत्वों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसके चलते पुलिस प्रशासन को मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। क्षेत्राधिकारी पवन कुमार और हरदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की।

ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में नियमित निगरानी होती तो ऐसी घटना नहीं होती। लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया।इसी दौरान स्थानीय भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जब तक घटना का खुलासा नहीं होता और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक मंदिर में नई प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाएगी।

विधायक ने पुलिस की देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद इस तरह की लापरवाही चिंता का विषय है। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने की बात भी कही।फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Next Story