- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP weather: घने कोहरे...
उत्तर प्रदेश
UP weather: घने कोहरे की चपेट में पूरा शहर, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Sarita
19 Jan 2025 10:25 AM IST

x
UP weather: इन दिनों उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में है। सर्द हवाएं भी चल रही हैं और गलन भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित है। कल यानी शनिवार को कई जिलों में धूप निकली, लेकिन ठंड बरकरार रही। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 21 जनवरी तक रात से सुबह तक कोहरे का असर रहने के साथ दिन में मौसम साफ रहेगा। वहीं, 22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह घने कोहरे के बाद करीब 11 बजे धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। हालांकि, गलन भरी हवा का असर दिनभर बना रहा। सर्द हवा के कारण सूरज ढलने के बाद ठिठुरन भी महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। वहीं, सोमवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद 22-23 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है|
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूँ और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। घने कोहरे में वाहन चालक सतर्क रहें और तेज गति से वाहन न चलाएं। लोगों को ठंड से बचने के लिए जरूरी तैयारी कर लेनी चाहिए|
TagsUPweatherकोहरेचपेटशहरबारिशअलर्टUPfoggripcityrainalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





