- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Weather: मानसून की...
उत्तर प्रदेश
UP Weather: मानसून की पहली बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तूफान का अलर्ट
Sarita
16 Jun 2025 9:03 AM IST

x
UP Weather:उत्तर प्रदेश में अब मौसम में बदलाव आ गया है। कल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मानसून की पहली बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, कई जिलों में बारिश आफत बनकर आई है और बिजली गिरने की वजह से करीब 30 लोगों की मौत होने की जानकारी भी है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले चार पांच दिनों में बारिश होगी और तेज आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को हुई मानसून की पहली बारिश जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत दिलाई वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पडा। स्मार्ट सिटी सहारनपुर और जनपद के नगर पालिका और टाऊन एरिया अंतर्गत कस्बों में निचले इलाकों में जल निकासी के माकूल प्रबन्ध न होने से जल जमाव से लोगों को दो-चार होने को मजबूर होना पड़ा।
आज यानी 16 जून को यूपी के 45 से ज्यादा शहरों में आंधी बारिश की संभावना है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशम्बी, झांसी, आगरा, मथुरा, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, रामपूर, बदांयू, संभल, इटावा, हाथरथ, और मुजफ्फरनगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़ और अयोध्या में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
Next Story





