- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Weather : कड़ाके की...

x
UP Weather : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पश्चिमी हिमालय में हाल में हुई बर्फबारी के बाद वहाँ से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहने से रात्रि के समय विकिरणीय शीतलन (रेडियेशनल कूलिंग ) बढ़ गया है। इसके साथ ही मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात (एंटी साइक्लोन) के प्रभाव से ठंडी हवाओं का अधोगमन (सब्सिडेंस) जारी है। इन संयुक्त कारणों से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुँच गए हैं।
विभाग के वैज्ञानिक डॉ एके सिंह ने कहा कि 'आगामी एक सप्ताह के दौरान तापमान में क्रमिक मौसमी गिरावट के अलावा कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।' इस अवधि में न्यूनतम तापमान औसतन 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम जा सकता है। इसके चलते अगले 2 से 3 दिनों के दौरान देर रात और सुबह के समय कुछ इलाकों में आंशिक शीत लहर (मार्जिनल कोल्ड वेव) की स्थितियाँ बनने की संभावना जताई गई है।
हालांकि दिन के समय धूप निकलने से ठंड का असर कम होने की संभावना है, मगर इस अवधि में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस कम बना रहेगा। विभाग ने किसानों, बुजुर्गों और संवेदनशील लोगों से अपील की है कि सुबह और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें तथा मौसम के अनुरूप वस्त्रों का प्रयोग करें।
TagsUPWeatherठंडअलर्ट UP WeatherColdAlert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





