- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Weather: बारिश ने...

x
UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश एक बार फिर ज़ोर पकड़ रही है। बुधवार को राज्य के तराई क्षेत्र में भारी बारिश देखी गई और अब बादल राज्य के दक्षिणी भाग, विंध्य और पूर्वी क्षेत्र की ओर बढ़ते दिख रहे हैं, जिसके चलते आज (7 अगस्त) प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वांचल की बात करें तो आज यहाँ कई जगहों पर भारी बारिश होगी।
शुक्रवार से बारिश फिर तेज़ हो जाएगी। ऐसे में कुछ जगहों पर धूप तो कुछ जगहों पर बारिश की बौछारें देखने को मिलेंगी। 12 अगस्त तक अलग-अलग हिस्सों में ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। हालाँकि, इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। कुछ जगहों पर उमस भरी चिपचिपी गर्मी भी परेशान कर सकती है।
7 अगस्त को आज यूपी के बलिया, गाज़ीपुर और चंदौली में लगभग सभी जगहों पर भारी बारिश की आशंका है, जबकि आज लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराईच, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. राज्य के बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है|
TagsUPWeatherबारिशअलर्ट UPRainAlert जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





