- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Weather: ठंड का...

x
UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। भयंकर ठंड और घने कोहरे के कारण गुरुवार 18 दिसंबर को प्रदेश के 14 से अधिक जिलों में शीतलहर (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रहेगी। कई इलाकों में सुबह से लेकर दिन तक घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र (अमौसी) के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात के साथ-साथ दिन का तापमान भी काफी कम रहेगा। ठंड के कारण सूर्यदेव के दर्शन मुश्किल होंगे और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को इन जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा. बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर। इन इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा कई जिलों में मध्यम कहरा छाए रहने का अनुमान है। यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, संभल, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया, मऊ, कौशाम्बी, जौनपुर, अयोध्या। वहीं आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, झांसी, ललितपुर और इटावा में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
बीते 24 घंटों में आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर और कुशीनगर में जीरो विजिबिलिटी वाला कोहरा छाया रहा। इस दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस कानपुर में रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी लखनऊ में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नोएडा में भी मध्यम कोहरा रहेगा। तापमान में गिरावट के कारण दिन में भी ठंड का एहसास होगा।
TagsUPWeatherठंडमहातांडवUP Weather: Coldsevere fog जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





