- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Weather: होली पर...

x
UP Weather: उत्तर प्रदेश में होली के दौरान मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को गर्मी बढ़ने के बाद बुधवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बदलाव आ रहा है। बारिश के चलते दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन इससे होली का उल्लास कम नहीं होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
होली के दिन यानी 14 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी। तराई के जिलों में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। हवा की गति धीमी होने से वातावरण में नमी बढ़ गई है। दोपहर में बादल छाने से धूप की तीव्रता कम हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 और 14 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तेज गति से पछुआ हवाएं चलेंगी।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला कि सोमवार रात पीलीभीत में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा, लेकिन 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। किसानों के लिए राहत भरी खबर डॉ. ढाका ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव से किसानों को किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है।
हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जबकि तेज पछुआ हवाएं कटाई के सीजन में मददगार साबित होंगी। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश के तराई और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
TagsUPWeatherहोलीठंडी हवाओंबारिश UPHolicold windsrainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





