- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Weather: ...

x
UP Weather: उत्तर प्रदेश के लोगों को फिलहाल घने कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक कोहरे का असर जारी रहेगा। इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। हालांकि राहत की खबर यह है कि अगले 48 घंटों में हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा।
कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार 6 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को बरेली से देवरिया और वाराणसी से झांसी तक सुबह और देर रात के समय कोहरा छाया रहेगा। हालांकि प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में दिन में धूप खिलने की संभावना है, लेकिन शाम होते ही ठंडी और बर्फीली हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर देंगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, बांदा, झांसी, महोबा, हमीरपुर और ललितपुर में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। इन जिलों में 300 से 600 मीटर तक दृश्यता रहने का अनुमान है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ होगी। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
न्यूनतम तापमान: करीब 9 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: करीब 20 डिग्री सेल्सियस
वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मौसम साफ होता जाएगा।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति रही और जीरो विजिबिलिटी वाला घना कोहरा भी देखने को मिला।
TagsUPWeatherकोहरा-शीतलहरIMD अलर्ट UPFog and cold waveIMD alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





