उत्तर प्रदेश

UP Weather : अगले 24 घंटे तक घने कोहरे और ठंड का डबल अटैक, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sarita
15 Dec 2025 9:52 AM IST
UP Weather  : अगले 24 घंटे तक घने कोहरे और ठंड का डबल अटैक, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
x
UP Weather : उत्तर प्रदेश में ठंड ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। आज यानी सोमवार (15 दिसंबर) को भी यूपी के कई शहरों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे बाद ठंड और बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 24 घंटे बाद कोहरे की तीव्रता कुछ कम होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
IMD ने आज वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। यहां पर सुबह के समय 100 से 200 मीटर तक दृश्यता वाला घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, महराजगंज, कुशीनगर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में ठंड और बढ़ेगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
Next Story