- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Weather: ठंड का रेड...

x
UP Weather: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है। कई जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे (दिन में भी ठंड जैसा मौसम) लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है, जबकि करीब 20 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन पूर्वी यूपी में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान लगभग स्थिर रहेगा। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने बताया है कि आज सुबह पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया है। 14 जनवरी को भी दोनों संभागों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 15 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में बारिश के आसार बनेंगे और ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।
इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा
आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरा देखने को मिलेगा। इनमें शामिल हैं – सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, इटावा और आगरा। हालांकि कुछ जिलों में दिन में धूप भी निकल सकती है। प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, अयोध्या, बलिया, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा और मैनपुरी जैसे इलाकों में दिन के समय धूप खिलने की संभावना है।
लखनऊ में आज सुबह हल्का कोहरा रहेगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप निकल आएगी। यहां न्यूनतम तापमान 7°C और अधिकतम 22°C के आसपास रहने का अनुमान है। अगले दो दिन मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा। नोएडा में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 4°C और अधिकतम तापमान 18°C के करीब रह सकता है।
TagsUP Weatherठंडरेड अलर्टCold waveRed alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





