- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Weather : इन ...

x
UP Weather : उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस समय कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है, लेकिन पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तापमान में गिरावट ला रही हैं। जिसके चलते मध्य यूपी में आंशिक शीत लहर की संभावना बढ़ी है। विभाग का कहना है कि आज यानी 16 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ एके सिंह का कहना है कि इधर साफ़ आसमान के कारण विकिरणीय शीतलन बढ़ा है, वहीं मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात से ठंडी हवाओं के नीचे आने का प्रभाव भी जारी है। इन सभी कारकों से प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। कुछ स्थानों पर यह तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकता है, जिसके चलते विशेष रूप से मध्य उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह भोर के समय आंशिक शीत लहर की स्थितियाँ बन सकती हैं। हालाँकि दिन में धूप निकलने से शीत लहर का असर कम होने की संभावना है, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान भी अगले कुछ दिनों तक सामान्य से 1-4 डिग्री कम बना रह सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को रात में अतिरिक्त सावधानी बरतने, गरम कपड़ों का उपयोग करने और बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), बुलन्दशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मथुरा, आगरा, कानपुर नगर, आगरा, प्रयागराज, इटावा, औरैया, झांसी, जालौन, रायबरेली, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, कन्नौज, हरदोई, कानपुर देहात, अमेठी, बहराइच, बाराबंकी, सोनभद्र और मीरजापुर कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
TagsUPWeatherशीतलहरअलर्टUP WeatherCold WaveAlert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





