उत्तर प्रदेश

UP Weather: ठंड ने बढ़ाई टेंशन,कोल्ड डे का अलर्ट

Sarita
5 Jan 2025 9:18 AM IST
UP Weather:  ठंड ने बढ़ाई टेंशन,कोल्ड डे का अलर्ट
x
UP Weather: प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। इसको लेकर मौसम विभाग ने "कोल्ड डे" अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात के तापमान में गिरावट से गलन बढ़ेगी।मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि इस समय प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में दृश्यता शून्य है। कोहरे के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट आई है और पिछले कई दिनों से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति कमजोर पड़ जाएगी और पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ जाएगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है और पांच जनवरी से शीत दिवस की स्थिति में राहत मिल सकती है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने कहा कि पहली बार इतने लंबे समय तक कोहरा छाया रहा। अधिकारियों के अनुसार आईएमडी के अनुसार, घने कोहरे के कारण शनिवार को 81 ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।
पालम में शाम छह बजे से तड़के तीन बजे तक नौ घंटे तक दृश्यता शून्य रही। यह इस मौसम में कोहरे की सबसे लंबी अवधि है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में आठ घंटे तक शून्य दृश्यता दर्ज की गई। इसने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से महज 0.7 डिग्री अधिक है।
Next Story