उत्तर प्रदेश

UP Weather: लौटी हाड़ कंपाने वाली ठंड,IMD का अलर्ट

Sarita
7 Feb 2025 8:16 AM IST
UP Weather: लौटी हाड़ कंपाने वाली ठंड,IMD का अलर्ट
x

UP Weather: उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 8 फरवरी को हिमालय क्षेत्र से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होगा, जिसके चलते मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले ही यूपी में रात में ठंड बढ़ गई है और कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 फरवरी के बाद तापमान में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 8 फरवरी के बाद मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद जताई है, लेकिन अगले 5 दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। हालांकि अगले 48 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। वे यह भी कह रहे हैं कि तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार को सबसे कम तापमान यूपी के इटावा में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, वाराणसी में दिन में तेज धूप का असर देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Story