उत्तर प्रदेश

UP Weather:सावधान, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Sarita
3 Aug 2025 8:31 AM IST
UP Weather:सावधान, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
x
UP Weather: यूपी में आज (रविवार) मौसम सुहाना रहेगा। नोएडा से लेकर लखनऊ और गोरखपुर से बनारस तक 3 अगस्त को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश होगी। यह दौर पूरे दिन देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि इस दौरान बादलों के गरजने की आवाज भी सुनाई देगी। ऐसे में अगर यूपी वाले आज घर से बाहर निकलें तो थोड़ी सावधानी बरतें। लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, 3 अगस्त को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है।
पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रविवार को गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, बलरामपुर और सिद्धार्थ नगर में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, हरदोई, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, ललितपुर और मेरठ में अच्छी बारिश होगी।
इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। मध्यम से हल्की बारिश संभव है। बारिश के कारण तापमान में भी कमी आएगी। कानपुर में आज मौसम सुहावना रहेगा और दो से तीन दिन बाद रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल सकती है। नोएडा में भी आज बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। यहां भी गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों तक यूपी के अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी।
Next Story